'' khoya strawberry ''
सामग्री : 250 gm खोया ( mava )
200 gm पीसी चीनी या डाइट शुगर
रेड फ़ूड कलर few ड्रॉप्स
ग्रीन कलर few ड्रॉप्स
1 टूथपिक
विधि : खोये को हाथों से मसल कर बिलकुल सॉफ्ट व एकसार कर ले ,अब इसमें पीसी चीनी अथवा तो डाइट शुगर मिला दे । इसके बाद उसमे से 100 gm खोया निकाल कर अलग कर ले , अब उसमे अच्छे से ग्रीन कलर मिला कर अलग कर दे । बाकि बचे खोये में रेड कलर मिला ले । अब एक रुपये जितना बड़ा गोल लड्डू बना ले और फिर उसको नीचे की ओर ''वी'' शेप देते हुए स्टॉबेरी के आकर का बना ले । अब ग्रीन कलर का खोया ले और उसमे से खोया लेकर काबुली चने जितना पेड़ा बना ले उसको बेल ले या हाथ से दबा कर रोटी की शेप दे दे , अब उसको प्लेट में रख कर छोटे -छोटे से वी शेप दे दे स्पून की पीछे की डंडी के सहारे से ।
अब जो अपने स्ट्रॉबेरी बनाई है उस पर ग्रीन कलर की पत्ती को उसके ऊपर रख दे, चोंच वाला साइड नीचे आएगा । अब टूथपिक की सहायता से स्ट्रॉबेरी में छेद कर दे बहुत धीरे - धीरे सिर्फ ऊपर ही करने हैं टूथपिक स्ट्रॉबरी के अंदर नहीं जाना चाहिए । इसी तरह सभी बाकि बचे खोए की भी स्ट्रॉबरी बना ले , और प्लेट में सजा कर सर्व करें खुद भी खाये और सबको खिलाये । यकीन जानिए ये मिठाई बहुत ही अच्छी लगती है । इसको बनाने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा ।
स्ट्रॉबरी के फायदे :
यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है , यह बहुत सी बिमारियों में बहुत लाभदायक होता है इसमें विटामिन
'C ' होता है, 100 gm में एनर्जी 136 kj होती है ,शूगर 4 . 8 9 gm होता है , फैट 0 . 3 gm होता है , प्रोटीन 0 . 67 gm होता है, कहते हैं की यह'' यंग '' रखने में बहुत हेल्प करता है । आप इसको लिक्विड चॉकलेट के साथ भी डिप करके खा सकते हैं ।इसको आप अपनी किचन गार्डन या गमले में भी ऊगा सकते हैं ।
खोया : 100 gm खोये में 413 gm एनर्जी होती है ,प्रोटीन 20 gm ,फैट 26 gm , कैल्शियम mg 956 होता है , और अगर आप देसी काऊ मिल्क से खोया बनाते हैं तो एनर्जी लेवल बढ़ जायेगा ।
खोया बनाने की विधि : 1 kg फुल क्रीम मिल्क में करीब 230 से 250 gm खोया बन जाता है , मिल्क को कड़ाही या किसी बड़े बर्तन में छान कर भर दे , इसके बाद गैस बर्नर ऑन करके मिल्क का बर्तन उस पर रख दे एक उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दे और बीच - बीच में उसको चलते रहे ताकि दूध नीचे तली में न लगे जब दूध सूख कर बिलकुल गाढ़ा हो जाये तो गैस को बंद कर दे , ठंडा होने पे सूख कर जम जायेगा , इसको आप हाथ से अलग - अलग करके किसी भी व्यंजन को बनाने में उसे यूज़ कर सकते है , खोया मिठाई के साथ -साथ सब्जी बनाने में भी यूज़ किया जाता है ।
अगर आपको मेरी ये रेसिपी अच्छी लगे तो प्लीज कमेंट जरूर करियेगा धन्यवाद ।
THANKS FOR WATCHING .
PLEASE LIKE THIS VIDEO AND SUBSCRIBE to my channel...
And don't forget to share your wonderful experience with me :)
Here are my blogs link:
My other YouTube channel
Please visit my blog and support me :)
No comments:
Post a Comment