'' ब्रेड पोहा ''
आज मैं आपके साथ ब्रेड पोहा की रेसिपी शेयर करना चाहूंगी। जब सुबह बच्चों का टिफिन पैक करना हो और बच्चे कुछ नई चीज़ की फरमाइश करें, तब आप उनको झटपट से ये बना कर दे सकती हैं, और साथ आप अपने नाश्ते के लिए भी बना सकती हैं । ब्रेड पोहा को बनाने के लिए जिन चीजो की आवयशकता पड़ेगी वो ये हैं-
कुकिंग टाइम : 20 मिनट
सामग्री : ब्रेड स्लाइस - 10 पीस
प्याज़ बारीक़ कटा - एक कटोरी
कच्ची मूंगफली - एक कटोरी
छिला कच्चा आलू - बारीक़ कटा एक कटोरी
बारीक़ कटा टमाटर - एक कटोरी
राई के दाने - 1 छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच
आयल (oil) - 3 बड़े चम्मच
बनाने की विधि : एक बड़े बर्तन में ताज़ा पानी ले लीजिये। अब उसमे एक-एक करके सभी ब्रेड को डिप करके उसको निचोड़ लीजये और उनको तोड़ लीजये । अब गैस ऑन करके उस पर पैन रख दीजये और उसमे 3 बड़े चम्मच आयल दाल दीजये जो भी आप यूज़ करते हो । जब आयल गर्म हो जाये तो उसमे कच्ची मूंगफली को तल लीजिये, जब ठीक से भून जाये तो निकल लीजिये । अब उसी आयल में कच्चे आलू तल लीजिये। सिक जाने पर उसको निकाल लीजिये । इसी तरह प्याज़ व टमाटर भी सोते कर लीजये । अब इनको भी निकाल कर रख लीजये । अब उसी पैन में राइ के दाने तिड़का लीजये, फिर ब्रेड के टुकड़े, तली मूंगफली, टमाटर, प्याज़, आलू सब डाल दीजिये व नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर सबको मिक्स कर लीजये। अब इसको सर्विंग बाउल में निकल लीजिये । आप चाहे तो उबले मटर के दाने व बारीक़ कटा पनीर भी डाल सकते हैं । और हरी धनिये की बारीक़ कतई पत्तियों से सज़ा भी सकते हैं । इतना पोहा 4 लोगो के लिए पर्याप्त होगा ।
अगर आपको मेरा ब्लॉग और मेरी ये रेसिपी अछी लगी हो तो प्लीज कंमेंट ज़रूर करियेगा , और जब भी आप बनाये ये वाली रेसिपी तो अपने खटटे - मीठे अनुभव मेरे साथ ज़रूर शेयर करियेगा । धन्यवाद।
THANKS FOR WATCHING .
PLEASE LIKE THIS VIDEO AND SUBSCRIBE to my channel...
And don't forget to share your wonderful experience with me :)
Here are my blogs link:
My other YouTube channel
Please visit my blog and support me :)


