Monday, November 28, 2016

'' देसी घी बनाना व बचे हुए फोक की मिठाई बनाना ''


              
                   '' देसी घी बनाना व बचे हुए फोक की मिठाई बनाना '' 

पहले आप, एक हफ्ते तक दूध की गाढ़ी  मलाई एकत्रित कर लीजिये, फ्रिज के अंदर किसी बाउल में , फिर आप उसको मिक्सर में पानी डाल  कर ग्राइंड कर ले उसके बाद जब आप मिक्सी चलाएंगे तो तक़रीबन २ से -३ मिनट के अंदर मलाई का मक्खन निकल जायेगा , उसका मठ्ठा भी काम में आ जाता है , उसका प्रयोग मैं अपनी नेक्स्ट पोस्ट में बताउंगी।  मक्खन को लोहे की कड़ाही में दाल कर धीमी गैस पे रख दीजिये , एक तो लोहे की कड़ाही होने की वजह से घी उफान कर बहार नहीं गिरेगा दूसरे जलेगा भी नहीं क्योंकि आपकी लोहे की कढाई भारी  होती है , १५ से २० मिनट में घी तैयार हो जाता है , घी तैयार होने की पहचान होती है की घी ऊपर तैरने लगता है और फोक नीचे बैठ जाता है । जब ऐसा होने लगे तो गैस बंद कर दे क्योंकि एक आंच घी गर्म कड़ाही की भी ले लेता है । थोड़ा ठंडा होने पे आप इसको अपने जार में भर के रख लीजिये , इससे बहुत एनर्जी मिलती है, बड़े , बच्चे , बूढ़े , व महिलाओ के लिए बहेद जरुरी है । 

इसके बचे हुए फोक को अलग निकल ले , जितना फोक हो उसके हिसाब से तीन गुना आता ले ले फिर उस आटे को भून ले चाहे तो घी डाल कर भून ले चाहे तो सुख ही भून ले ।आटा भून जाने पे उसमे फोक डाल  दे और आटे  की दुगनी चीनी डाल  दे और आटे का तिगुना पानी डाल  दे ,  जब पेस्ट कढ़ाई  छोड़ने लगे तो प्लेट में घी लगा उस पेस्ट को प्लेट में फैला ले और उसको काट कर सबको परोसे दे  । यकीन मानिये ये बहुत ही टेस्टी एवं हेल्थी मिठाई है , अगर आपको मेरी ये रेसिपी पसंद आयी हो तो प्लीज  कंमेंट ज़्रूरूर करें  और आप अपने suggestions और requests  भी लिख सकते है। ... धन्यवाद । 


THANKS FOR WATCHING .
PLEASE LIKE THIS VIDEO AND SUBSCRIBE to my channel...
And don't forget to share your wonderful experience with me :)
Here are my blogs link: 
My other YouTube channel
Please visit my blog and support me  :)


Image result for desi ghee in bowl

No comments:

Post a Comment